UPTET Exam Online Form UPTET Exam Application Form UPTET Admit Card

UPTET Exam Online Form 2026 ⇒ उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा आवेदन फार्म

UPTET Exam Online Form 2026 उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की इंतजार कर रहे उत्तर प्रदेश राज्य के होनहार महिला पुरुष अभ्यर्थियों के लिए UPTET Exam 2026 में सम्मिलित होने का सुनहरा मौका, दरअसल हाल ही में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड स्पेशल सेक्रेटरी आर.वी. सिंह द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक यूपी टीईटी 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मार्च से अप्रैल तक ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in माध्यम से UPTET Online Form 2026 प्रस्तुत कर सकते हैं। 

WhatsApp चैनल में अभी जुड़े !!!
Telegram Group में अभी जुड़े !!!

UPTET 2026: यूपी टीईटी परीक्षा अधिसूचना जारी

Table of Contents

बहुत अच्छी ख़बर उन लोगों के लिए जो यूपी में सरकारी टीचर की जॉब पाना चाहते है। क्योकि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षा के लिए शिक्षक बनने के लिए TET (टीईटी) परीक्षा की घोषणा कर दी है।

UPTET Exam 2026 Notification से जुड़ी विभागीय अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, सिलेबस, अंतिम तिथि एवं अन्य जानकारी नीचे तालिका पर जांच कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड में Up Tet Application Form 2026 की तलाश कर रहे उत्तर प्रदेश राज्य की प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में भाग लेने के लिए यह एक अच्छा अवसर है। UPTET Exam Online Form से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे तालिका पर अवलोकन कर सकते हैं।

UPTET Exam 2026 Notification

UPTET Exam 2026 Details
विभाग का नामउत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड
परीक्षा का नामयूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा
स्तरप्राथमिक / उच्च प्राथमिक
परीक्षापात्रता परीक्षा
नौकरी का स्तरराज्य स्तरीय
श्रेणीGovt Exam
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
भाषाहिंदी / इंग्लिश
एग्जाम मोडऑफलाइन
परीक्षा की आवृत्तिसाल में एक बार
UPTET सर्टिफिकेट वैधताजीवन काल
शहरलखनऊ
राज्यउत्तर प्रदेश
देशभारत
आधिकारिक साइटupessc.up.gov.in

यह भी पढ़ें: UP Agriculture Technical Assistant Bharti 2026: UPSSSC AGTA के 2759 पदों पर विज्ञापन जारी

अब हम आपको यह बताएँगे कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) क्या है?

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) जो उत्तर प्रदेश मे कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक शिक्षकों के पद को भरने के लिए आयोजित की जाती है। इसमें आवेदक Bachelor of Education बी.एड. और बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट वाले ग्रेजुएट होने चाहिए। यूपी टीचर पात्रता परीक्षा Level 1 को पास करने पर एक से पांचवी कक्षा तक और UPTET Level 2 को पास करने पर छठी से आठवीं कक्षा तक विभिन्न स्कूलों में निकली भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते है। UPTET की परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। जो आवेदक शिक्षक के रूप में सरकारी नौकरी पाना चाहते/ चाहती है उनको TET की परीक्षा को पास करना पड़ता है।

UPTET Exam Online UPTET Exam Application Form UPTET Admit Card
UPTET Exam Online UPTET Exam Application Form UPTET Admit Card

Up Teacher Eligibility Test Exam Details 2026

UPTET Eligibility Criteria 2026: यूपीटीईटी पात्रता और शैक्षिक योग्यता की पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) राज्य में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी है। यदि आप भी उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक (Primary) या उच्च प्राथमिक (Upper Primary) शिक्षक बनना चाहते हैं, तो आपको नवीनतम पात्रता मानदंडों को समझना बहुत जरूरी है। UpSarkariJob.com के इस विशेष लेख में हम आपको UPTET 2026 के पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आवश्यक योग्यता, आयु सीमा और आरक्षण नियमों की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Sainik School Jhansi Bharti 2026: टीजीटी और अन्य पदों पर सीधी भर्ती

1. प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) – UPTET Paper I पात्रता

UPTET 2026 Eligibility Criteria प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता पूरी करनी होगी:

पात्रता का प्रकारआवश्यक शैक्षिक योग्यता (Qualification)
D.El.Ed (BTC)स्नातक (Graduation) + 2 वर्षीय D.El.Ed/BTC (अंतिम वर्ष या उत्तीर्ण)।
शिक्षा मित्रस्नातक + दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से 2 वर्षीय BTC (अंतिम वर्ष या उत्तीर्ण)।
D.Ed (Special)स्नातक + 2 वर्षीय शिक्षा डिप्लोमा (D.Ed) (अंतिम वर्ष या उत्तीर्ण)।
B.El.Ed50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट (10+2) + 4 वर्षीय B.El.Ed (अंतिम वर्ष या उत्तीर्ण)।
Urdu Teacherस्नातक + उत्तर प्रदेश में 2 वर्षीय BTC उर्दू विशेष प्रशिक्षण (अंतिम वर्ष या उत्तीर्ण)।
AMU विशेषअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से स्नातक और शिक्षण में डिप्लोमा।
आयु सीमाकोई ऊपरी आयु सीमा नहीं (No Upper Age Limit)।

2. उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) – UPTET Paper II पात्रता

जूनियर हाई स्कूल में शिक्षक बनने के लिए पात्रता मानदंड नीचे दिए गए हैं:

पात्रता का प्रकारआवश्यक शैक्षिक योग्यता (Qualification)
Graduation + BTCस्नातक + 2 वर्षीय D.El.Ed/BTC (अंतिम वर्ष या उत्तीर्ण)।
B.Ed (General)स्नातक/स्नातकोत्तर में 50% अंक + B.Ed डिग्री (अंतिम वर्ष या उत्तीर्ण)।
B.Ed (45% Marks)स्नातक/स्नातकोत्तर में 45% अंक + NCTE मानदंडों के अनुसार B.Ed डिग्री।
B.Ed (Special)स्नातक/स्नातकोत्तर में 50% अंक + B.Ed (विशेष शिक्षा) (अंतिम वर्ष या उत्तीर्ण)।
Integrated Course50% अंकों के साथ 10+2 + 4 वर्षीय BA.Ed / B.Sc.Ed / B.A.B.Ed (अंतिम वर्ष या उत्तीर्ण)।
B.El.Ed50% अंकों के साथ 10+2 + 4 वर्षीय B.El.Ed (अंतिम वर्ष या उत्तीर्ण)।

यह भी पढ़ें: Amethi Yoga Trainer Bharti 2026: अमेठी में योग प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती

UPTET Exam 2026 Qualification

शैक्षिक योग्यताग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट
आयु सीमाकोई ऊपरी उम्र सीमा नहीं
आयु में छूटमानदंडों के अनुसार

UPTET Exam Pattern 2026: परीक्षा संरचना और चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के स्वरूप को समझना अत्यंत आवश्यक है। चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा (Offline/OMR-based) के आधार पर होगा।

UPTET परीक्षा की मुख्य विशेषताएं:

  • प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 150 (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का)
  • समय अवधि: 150 मिनट (2.5 घंटे)
  • नकारात्मक अंकन (Negative Marking): नहीं होगी।

1. प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) – पेपर I संरचना

प्राथमिक स्तर के शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए विषयों की परीक्षा देनी होगी:

क्र.सं.विषयप्रश्नों की संख्याअंक
1बाल विकास एवं शिक्षण विधि (अनिवार्य)3030
2भाषा I (हिंदी) (अनिवार्य)3030
3भाषा II (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत में से कोई एक)3030
4गणित (अनिवार्य)3030
5पर्यावरण अध्ययन (अनिवार्य)3030
कुल150 बहुविकल्पीय प्रश्न150150

यह भी पढ़ें: UPSSSC Teacher Cadre Bharti 2026: यूपी में स्पेशल एजुकेशन टीचर भर्ती

2. उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) – पेपर II संरचना

उच्च प्राथमिक स्तर के लिए विषयों का विभाजन शिक्षक के वर्ग (Science/Arts) के अनुसार होता है:

क्र.सं.विषयप्रश्नों की संख्याअंक
1बाल विकास एवं शिक्षण विधि (अनिवार्य)3030
2भाषा I (हिंदी) (अनिवार्य)3030
3भाषा II (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत में से कोई एक)3030
4(क) गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए: गणित/विज्ञान
(ख) सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए: सामाजिक अध्ययन
6060
कुल150 बहुविकल्पीय प्रश्न150150

UPTET पासिंग मार्क्स (Qualifying Marks)

परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए विभिन्न वर्गों के लिए निर्धारित न्यूनतम अंक नीचे दिए गए हैं:

वर्ग (Category)न्यूनतम प्रतिशतआवश्यक अंक (150 में से)
सामान्य वर्ग (General)60%90 अंक
SC / ST / OBC / अल्पसंख्यक55%82 अंक
दिव्यांग / पूर्व सैनिक / स्वतंत्रता सेनानी आश्रित55%82 अंक

UPTET सर्टिफिकेट के बाद आप कहाँ शिक्षक बन सकते हैं?

UPTET की परीक्षा केवल एक पात्रता परीक्षा है। इसे पास करने के बाद आप उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित विद्यालयों में शिक्षक भर्ती (Super TET) के लिए पात्र हो जाते हैं:

  1. सरकारी विद्यालय: राज्य सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय।
  2. स्थानीय निकाय विद्यालय: नगर निगम या जिला परिषद द्वारा संचालित मान्यता प्राप्त स्कूल।
  3. सहायता प्राप्त विद्यालय: राज्य सरकार से सहायता (Aided) प्राप्त करने वाले स्कूल।
  4. निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय: वे स्कूल जो किसी भी बोर्ड से संबद्ध हैं और जिनके पास राज्य सरकार की एनओसी (NOC) है।

यह भी पढ़ें: UP Pollution Control Board Bharti 2026: 115 पदों पर सीधी भर्ती

UPTET 2026: महत्वपूर्ण नियम और शर्तें (जरूर पढ़ें)

यूपीटीईटी परीक्षा में बैठने से पहले इन 4 मुख्य बातों का विशेष ध्यान रखें:

  1. Appearing Candidate: व्यावसायिक योग्यता (जैसे D.El.Ed, B.Ed, B.El.Ed) के अंतिम वर्ष में परीक्षा दे रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, प्रमाणपत्र तभी मान्य होगा जब आप अपनी प्रोफेशनल डिग्री सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लेंगे।
  2. State Domicile (मूल निवास): आरक्षण का लाभ (SC/ST/OBC/EWS) केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जिनके पास उत्तर प्रदेश का मूल निवास (Domicile) प्रमाण पत्र है।
  3. Single Application: यदि आप पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए पात्र हैं, तो आप एक ही फॉर्म के माध्यम से दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  4. Validity (वैधता): यूपीटीईटी पास करने के बाद आपका प्रमाणपत्र अब जीवन भर (Lifetime) के लिए मान्य होगा।

UpSarkariJob एक्सपर्ट टिप्स:

UPTET परीक्षा में Negative Marking नहीं है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी 150 प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें। बाल विकास और भाषा विषयों पर मजबूत पकड़ आपको आसानी से 90+ स्कोर तक पहुँचा सकती है।

How to fill UP TET Online Form 2026

★ सबसे पहले नीचे दिये गये विभागीय UPTET 2026 विज्ञापन लिंक को क्लिक करके यूपी टीईटी परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी अवलोकन कर लेवे।
★ उसके बाद UPTET 2026 ऑनलाइन फॉर्म की लिंक पर क्लिक करें।
★ ऑफिशियल वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ ओपन हो गया होगा।
★ मुख्य पृष्ठ पर Up Tet Exam Application Form लिंक पर क्लिक करें।
★ अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा।
★ यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
★ अंत में सबमिट करने के बाद UPTET Exam Form 2026 का प्रिंटआउट कर ले।

यह भी पढ़ें: यूपी आंगनबाड़ी एजुकेटर बंपर भर्ती

UPTET 2026 Exam Required Documents

UPTET 2026 प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज
1. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
2. पहचान पत्र
3. जाति प्रमाण पत्र
4. निवास प्रमाण पत्र
5. जन्म तिथि प्रमाण पत्र
6. पासपोर्ट साइज फोटो

UPTET 2026 Selection Process

» लिखित परीक्षा
» शॉर्टलिस्ट
» दस्तावेज सत्यापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा चयन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे Up Tet 2026 Official Notification की भलीभांति जांच कर लेवे।

Up Teacher Eligibility Test 2026 Fees

वर्ग का नामकेवल पेपर – I शुल्कदोनों पेपर- I और II शुल्क
General / OBC / EWSरु.1000/-रु.2000/-
SC / STरु.500/-रु.1000/-
Divyang (PwD/PH)रु.300/-रु.600/-

UPTET 2026 Exam Dates Important Dates

EventsImportant Dates (tentative)
यूपी TET 2026 विज्ञापन जारी होगा20-03-2026
यूपी टीईटी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन शुरू होने की तारीख27-03-2026
अप्लाई करने और फीस पेमेंट करने की आखिरी तारीख26-04-2026
फीस रिकंसिलिएशन और फॉर्म करेक्शन की आखिरी तारीख01-05-2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख30-06-2026
एग्जाम सिटी की जानकारी जारी होने की तारीख22-06-2026
यूपी टीईटी लिखित परीक्षा 202602-07-2026, 03-07-2026, 04-07-2026
UPTET 2026 Answer Key Available on
परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा
स्थितिअधिसूचना जारी

UPTET 2026 आधिकारिक अधिसूचना

UPTET 2026 – उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के विज्ञापन के संबंध मे Press VigyaptiCorrigendum – शुद्धिपत्र
उ०प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 आधिकारिक अधिसूचनाविज्ञप्ति || एवं निर्देश पुस्तिका
UPTET 2026 आवेदन करें»यहाँ क्लिक करें
UPTET 2026 आधिकारिक वेबसाइट»यहाँ क्लिक करें

विनम्र निवेदन: आप सभी नौकरी चाहने वाले प्राथियों से विनम्र निवेदन है कि, इस UPTET 2026 आर्टिकल को सोशल मीडिया के माध्यम से व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टा, टेलीग्राम और अन्य सोशल चैनल जहाँ तक प्रयास हो सके ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि अधिकतम उम्मीदवारों तक इस यूपी टीईटी परीक्षा 2026 की जानकारी पहुंच सके, जिससे उन लोगों को भी अच्छा रोजगार पाने में मदद मिल सके. आपके एक शेयर से किसी का फायदा हो सकता है.

FAQ – यूपी टीईटी परीक्षा 2026

प्रश्न 1. यूपीटीईटी क्या है?

उत्तर : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) उत्तर प्रदेश के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) स्तर के शिक्षकों के लिए पात्रता हासिल करने में सक्षम बनाने के लिए वर्ष में एक बार आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय परीक्षा है।

प्रश्न 2. यूपीटीईटी 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर : यूपीटीईटी 2026 परीक्षा के लिए केवल उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी ही योग्य हैं ओर उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश में अपनी 12 वीं कक्षा पूरी की हो।

प्रश्न 3. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन?

उत्तर : यह उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 ऑफलाइन होगी।

प्रश्न 4. यूपीटीईटी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर : पात्र उम्मीदवार यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट यानी upessc.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

प्रश्न 5. यूपीटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2026 की आरंभ तिथि क्या है?

उत्तर : यूपी टीईटी परीक्षा 2026 ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होने जा रही है।

प्रश्न 6. यूपी टीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन कब होगा?

उत्तर : यूपी टीईटी परीक्षा 2026 का आयोजन अब जुलाई 2026 को होगा।

प्रश्न 7. यूपी टीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन कब तक किए जा सकते हैं?

उत्तर : इस यूपीटीईटी परीक्षा के लिए आप अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 8. UPTET Exam 2026 Notification कब जारी होगा और आवेदन कैसे करें?

उत्तर : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा UPTET Exam 2026 Notification जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन आने के बाद उम्मीदवार UPTET Online Form 2026 भरने के लिए विभागीय पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

प्रश्न 8. Up Tet Application Form 2026 भरने के लिए जरूरी पात्रता क्या है?

उत्तर : Up Tet Application Form 2026 भरने के लिए अभ्यर्थी के पास स्नातक (Graduation) के साथ-साथ B.Ed या D.El.Ed (BTC) की डिग्री होनी अनिवार्य है। अंतिम वर्ष के छात्र भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 9. UPTET Exam Online Form भरते समय किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?

उत्तर : UPTET Exam Online Form भरते समय आपके पास 10वीं, 12वीं और स्नातक के अंकपत्र, पहचान पत्र (आधार कार्ड), पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी होनी चाहिए।

प्रश्न 10. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा आवेदन फार्म की फीस कितनी है?

उत्तर : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा आवेदन फार्म की फीस सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए ₹600 (एक पेपर) और ₹1200 (दोनों पेपर) निर्धारित की गई है। एससी/एसटी वर्ग के लिए इसमें छूट का प्रावधान है।

प्रश्न 11. क्या UPTET 2026 के अंकों को सुपर टेट (Super TET) की मेरिट में जोड़ा जाएगा?

उत्तर : नई शिक्षा नीति के सुझावों के अनुसार, भविष्य की शिक्षक भर्तियों में UPTET Exam 2026 के 1/4 अंकों को फाइनल मेरिट में जोड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल पास होने के बजाय अधिकतम स्कोर करने की कोशिश करें।

प्रश्न 12. क्या अन्य राज्यों (Other States) के अभ्यर्थी UPTET Online Form 2026 भर सकते हैं?

उत्तर : हाँ, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन उन्हें सामान्य श्रेणी (General Category) के अंतर्गत माना जाएगा और आरक्षण का लाभ केवल यूपी के मूल निवासियों को ही मिलेगा।

प्रश्न 13. UPTET सर्टिफिकेट की वैधता (Validity) अब कितने समय के लिए है?

उत्तर : अब UPTET सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन (Lifetime) कर दी गई है। यानी यदि आप एक बार परीक्षा पास कर लेते हैं, तो आपको दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी, हालांकि आप अपना स्कोर सुधारने के लिए फिर से एग्जाम दे सकते हैं।

प्रश्न 14. क्या B.Ed वाले पेपर 1 (प्राथमिक) के लिए आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर : वर्तमान नियमों और सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों के अनुसार, पात्रता में बदलाव संभव है। कृपया आवेदन के समय आधिकारिक नोटिफिकेशन को दोबारा जरूर चेक करें।

प्रश्न 15. यूपीटीईटी के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?

उत्तर : यूपीटीईटी परीक्षा में बैठने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा (No Upper Age Limit) निर्धारित नहीं है।

प्रश्न 16. यूपीटीईटी सर्टिफिकेट कितने सालों के लिए मान्य है?

उत्तर : अब UPTET सर्टिफिकेट परिणाम घोषित होने की तारीख से जीवन भर (Lifetime) के लिए मान्य है।

प्रश्न 17. क्या बाहरी राज्यों के उम्मीदवार आरक्षण का लाभ ले सकते हैं?

उत्तर : नहीं, आरक्षण और छूट के लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवारों के लिए ही मान्य हैं।

निष्कर्ष एवं एक्सपर्ट सलाह

शिक्षक भर्ती की रेस में बने रहने के लिए UPTET एक अनिवार्य योग्यता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षिक मार्कशीट और प्रोफेशनल डिग्री के दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें।

UpSarkariJob.com की अपील: अपनी तैयारी को मजबूत बनाने के लिए सिलेबस और पुराने पेपर्स का अध्ययन करें। सरकारी नौकरी के सबसे तेज़ अपडेट के लिए हमारे WhatsApp, Facebook और Telegram ग्रुप से आज ही जुड़ें।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

11
Scroll to Top