छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सरकारी स्कूल के अंतर्गत शिक्षण और गैर-शिक्षण (Teaching & Non-Teaching) पदों पर नौकरी की तलाश कर रहे सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए एक बहुत ही शानदार अवसर आ चुका है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रबंधन समिति, जिला दुर्ग द्वारा SAGES Durg Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
SAGES Durg Recruitment 2026
Table of Contents
इस स्वामी आत्मानंद स्कूल दुर्ग में 227 पदों पर नोटिफिकेशन जारी अभियान के तहत दुर्ग जिले में संचालित 38 उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में व्याख्याता (Lecturer), शिक्षक (Teacher), सहायक शिक्षक (Assistant Teacher), कंप्यूटर शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) और ग्रंथपाल (Librarian) के कुल 227 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की जा रही है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में रुचि रखते हैं और निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि इसमें चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार (Interview) आयोजित नहीं किया जाएगा, बल्कि यह पूरी तरह से मेरिट आधारित (Merit-Based) सीधी भर्ती होगी।
अगर आप भी इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें। इस आर्टिकल में हमने SAGES Durg Teacher Vacancy 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- स्कूल-वार पदों का विवरण, पद-वार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, मासिक मानदेय, मेरिट गणना का फॉर्मूला, आवेदन की पूरी प्रक्रिया और कौन आवेदन नहीं कर सकता, जैसी सभी जानकारियों को बेहद सरल शब्दों में नीचे दी गई टेबल्स के माध्यम से साझा किया है।
SAGES Durg Notification 2026 Overview
स्वामी आत्मानंद स्कूल दुर्ग में 227 पदों पर सीधी भर्ती, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन इस SAGES Durg Recruitment 2026 से जुड़ी सभी मुख्य जानकारियों को संक्षिप्त रूप में इस तालिका के माध्यम से समझा जा सकता है:
| विभाग का नाम | स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रबंधन समिति, जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़) |
| विज्ञापन संख्या | ज्ञापन क्रमांक/9236/SWA/संविदा भर्ती/विज्ञापन/2026 |
| पदों की संख्या | 227 पद (दुर्ग जिले के 38 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए) |
| पदों का नाम | व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक और ग्रंथपाल |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वीं, स्नातक डिग्री, स्नातकोत्तर, D.Ed./D.El.Ed, TET, B.Ed |
| नौकरी का प्रकार | राज्य सरकार |
| नौकरी करने का स्थान | दुर्ग, छत्तीसगढ़ |
| अनुभव का प्रकार | फ्रेशर, अनुभव |
| रोज़गार का प्रकार | संविदात्मक (Contractual) – 1 वर्ष के लिए (नवीकरणीय) |
| माध्यम (Medium) | अंग्रेजी माध्यम (अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा अनिवार्य, कुछ पदों को छोड़कर) |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| आवेदन प्रक्रिया | केवल ऑनलाइन |
| शुल्क भुगतान माध्यम | नहीं |
| कैटेगरी वाइज जॉब | सभी जॉब्स |
| आधिकारिक साइट | durg.gov.in एवं cgssa.in/sagesdurg |
नोट: कृपया अधिक सटीक जानकारी के लिए इस स्वामी आत्मानंद स्कूल दुर्ग में नौकरी के लिए प्रकाशित आधिकारिक SAGES Durg Recruitment 2026 अधिसूचना अवश्य देखें।
यह भी पढ़ें: BBMB Apprentice Vacancy 2026: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में 8वीं और ITI पास के लिए भर्ती
SAGES Durg Recruitment 2026 – स्कूल-वार पदों का विवरण
दुर्ग जिले के जिन 38 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में यह 227 रिक्तियां निकाली गई हैं, उनकी स्कूल-वार सूची और कुल खाली पदों का विवरण नीचे दी गई टेबल में दिया गया है:
| क्र. | स्कूल का नाम | कुल रिक्त पद |
| 1 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, उतई | 05 |
| 2 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, जामगांव (आर) | 04 |
| 3 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, निकुम | 06 |
| 4 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बेलहारी | 05 |
| 5 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, पाटन | 03 |
| 6 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, छावनी (Cantonment) | 02 |
| 7 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, सेक्टर 06 | 04 |
| 8 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, जंजगिरी | 03 |
| 9 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, जामगांव (एम) | 07 |
| 10 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, सेलूद | 02 |
| 11 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, सेक्टर 09 | 07 |
| 12 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, अंडा | 13 |
| 13 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, पुरैना | 18 |
| 14 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, तिरगा | 14 |
| 15 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, पौवारा | 18 |
| 16 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, कटारो | 18 |
| 17 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बालाजीनगर | 01 |
| 18 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, अहिवारा | 05 |
| 19 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, फरीदनगर | 01 |
| 20 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, तामरपारा धमधा | 05 |
| 21 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, रानीतराई | 06 |
| 22 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, मारा | 05 |
| 23 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, अमलेश्वर | 05 |
| 24 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, दीपकनगर | 04 |
| 25 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, जामुल | 07 |
| 26 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, खमहरिया | 01 |
| 27 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, कुम्हारी | 07 |
| 28 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, भिलाई 03 | 01 |
| 29 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, नगपुरा | 03 |
| 30 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बोर्सी | 09 |
| 31 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, तितुरडीह | 01 |
| 32 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, चरौदा | 01 |
| 33 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, रिसाली | 01 |
| 34 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, कुगदा | 18 |
| 35 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, जे.पी. नगर | 07 (बैकलॉग सहित) |
| 36 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, घुघवा | 04 |
| 37 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, अंजोरा ख | 03 |
| 38 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बोरी | 03 |
| कुल | सभी 38 विद्यालय | 227 पद |
SAGES Durg Bharti 2026 रिक्तियां, पात्रता और सैलरी विवरण
Swami Atmanand School Durg Recruitment 2026 के अंतर्गत सभी पदों के लिए सैलरी (मासिक एकमुश्त मानदेय) और आवश्यक शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी नीचे टेबल में दी गई है:
| पद का नाम (Designation) | मासिक मानदेय (Stipend) | न्यूनतम शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता (Educational Qualification) |
| व्याख्याता (Lecturer) – अंग्रेजी | ₹38,100/- | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ अंग्रेजी में स्नातकोत्तर (Master’s Degree) और B.Ed. अनिवार्य। पूरी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना आवश्यक है। |
| व्याख्याता (Lecturer) – हिंदी | ₹38,100/- | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में हिंदी में स्नातकोत्तर और B.Ed. अनिवार्य। (इसके लिए अंग्रेजी माध्यम की बाध्यता नहीं है)। |
| व्याख्याता (Lecturer) – रसायन / बायोकेमिस्ट्री | ₹38,100/- | न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ रसायन शास्त्र / बायोकेमिस्ट्री में स्नातकोत्तर और B.Ed. अनिवार्य। शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना आवश्यक है। |
| व्याख्याता (Lecturer) – भौतिकी | ₹38,100/- | न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ भौतिकी / इलेक्ट्रॉनिक्स / एप्लाइड फिजिक्स / न्यूक्लियर फिजिक्स में स्नातकोत्तर और B.Ed. अनिवार्य। पूरी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होनी चाहिए। |
| व्याख्याता (Lecturer) – जीव विज्ञान / लाइफ साइंसेज | ₹38,100/- | वनस्पति शास्त्र / प्राणि शास्त्र / लाइफ साइंसेज / बायो साइंसेज / जेनेटिक्स / माइक्रोबायोलॉजी / बायोटेक्नोलॉजी आदि में स्नातकोत्तर (न्यूनतम द्वितीय श्रेणी) और B.Ed. अनिवार्य। शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना जरूरी है। |
| व्याख्याता (Lecturer) – वाणिज्य (Commerce) | ₹38,100/- | वाणिज्य (अकाउंटेंसी / कॉस्ट एकाउंटिंग / फाइनेंशियल एकाउंटिंग मुख्य विषय के रूप में) में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातकोत्तर और B.Ed. अनिवार्य। शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना आवश्यक है। |
| व्याख्याता (Lecturer) – गणित | ₹38,100/- | गणित / एप्लाइड मैथमेटिक्स में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातकोत्तर और B.Ed. अनिवार्य। शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होनी चाहिए। |
| व्याख्याता (Lecturer) – संस्कृत | ₹38,100/- | न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में संस्कृत / क्लासिक्स / आचार्य में स्नातकोत्तर और B.Ed. अनिवार्य। (इसके लिए अंग्रेजी माध्यम की बाध्यता नहीं है)। |
| व्याख्याता (Lecturer) – सामाजिक विज्ञान | ₹38,100/- | अर्थशास्त्र / भूगोल / राजनीति विज्ञान / इतिहास में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातकोत्तर और B.Ed. अनिवार्य। शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना आवश्यक है। |
| शिक्षक (Teacher) – हिंदी / संस्कृत | ₹35,400/- | संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातक (Graduation) डिग्री और D.Ed./B.Ed../D.El.Ed. अनिवार्य। साथ ही पूर्व माध्यमिक स्तर (Pre-Secondary) का TET पास होना जरूरी है। |
| शिक्षक (Teacher) – अंग्रेजी | ₹35,400/- | न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातक (अंग्रेजी साहित्य एक विषय के रूप में होना अनिवार्य) और D.Ed./B.Ed./D.El.Ed. परीक्षा उत्तीर्ण। पूर्व माध्यमिक स्तर का टीईटी पास और पूरी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है। |
| शिक्षक (Teacher) – कला / सामाजिक विज्ञान | ₹35,400/- | न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातक (इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र या राजनीति विज्ञान में से कोई एक विषय स्नातक स्तर पर होना अनिवार्य) और D.Ed./B.Ed./D.El.Ed. उत्तीर्ण। पूर्व माध्यमिक टीईटी पास और शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में आवश्यक। |
| शिक्षक (Teacher) – विज्ञान | ₹35,400/- | न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातक (रसायन, वनस्पति शास्त्र, प्राणि शास्त्र, सैन्य विज्ञान या भूविज्ञान में से कोई दो विषय स्नातक स्तर पर होने अनिवार्य) और D.Ed./B.Ed./D.El.Ed उत्तीर्ण। पूर्व माध्यमिक टीईटी पास और शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में आवश्यक। |
| शिक्षक (Teacher) – गणित | ₹35,400/- | न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातक (गणित के साथ भौतिकी/रसायन/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/सांख्यिकी आदि विषय होना अनिवार्य) और D.Ed./B.Ed./D.El.Ed. उत्तीर्ण। पूर्व माध्यमिक टीईटी पास और शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में आवश्यक। |
| सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) | ₹25,300/- | न्यूनतम 45% अंकों के साथ हायर सेकेंडरी (12वीं) उत्तीर्ण और D.Ed./D.El.Ed. परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्राथमिक स्तर (Primary Level) का टीईटी (TET) पास होना आवश्यक है और पूरी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होनी चाहिए। |
| सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला (Lab Assistant) | ₹25,300/- | मान्यता प्राप्त बोर्ड से जीव विज्ञान (Biology) या गणित (Mathematics) विषय समूह के साथ न्यूनतम 45% अंकों के साथ हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण। पूरी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है। |
| व्यायाम शिक्षक (Physical Education Teacher) | ₹35,400/- | हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ स्नातक और डी.पी.एड. (D.P.Ed.) या बी.पी.एड. (B.P.Ed.) की डिग्री। पूरी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है। |
| कंप्यूटर शिक्षक (Computer Teacher) | ₹35,400/- | कंप्यूटर साइंस / IT/ कंप्यूटर एप्लीकेशंस में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातक डिग्री (B.Sc. CS/BCA/B.E./B.Tech)। अंग्रेजी माध्यम के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। |
| ग्रंथपाल (Librarian) | ₹22,400/- | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातक डिग्री और B.Lib.I.Sc. की डिग्री। अंग्रेजी माध्यम के आवेदकों को प्राथमिकता मिलेगी। |
यह भी पढ़ें: BBMB ITI Apprentice Bharti 2026: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में भर्ती
SAGES Durg Teacher Vacancy 2026 आयु सीमा
SAGES Durg Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी:
| उम्मीदवार की श्रेणी | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
| सामान्य / अनारक्षित वर्ग (UR) | 21 वर्ष | 35 वर्ष |
| अनुसूचित जाति / जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग (Non-Creamy) | 21 वर्ष | 40 वर्ष (5 वर्ष की छूट शामिल) |
| महिला उम्मीदवार (छत्तीसगढ़ की निवासी) | 21 वर्ष | 45 वर्ष (10 वर्ष की छूट शामिल) |
| छत्तीसगढ़ के स्थानीय/मूल निवासी (सभी वर्ग) | 21 वर्ष | 40 वर्ष (विशेष नियमानुसार 5 वर्ष की छूट) |
SAGES Durg Bharti 2026 चयन प्रक्रिया और मेरिट फॉर्मूला
SAGES Durg Recruitment 2026 के तहत चयन पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यताओं में प्राप्त अंकों की मेरिट (प्रावीण्य सूची) के आधार पर किया जाएगा। इस SAGES Durg Bharti 2026 के लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। पद-वार अंकों का वेटेज (भारिता) इस प्रकार तय किया गया है:
| पद का नाम | 10वीं का वेटेज | 12वीं का वेटेज | स्नातक (Graduation) वेटेज | स्नातकोत्तर (PG) वेटेज | कुल अंक |
| व्याख्याता (Lecturer) | – | 20% | 30% | 50% | 100 |
| शिक्षक (Teacher) | 20% | 30% | 50% | – | 100 |
| व्यायाम शिक्षक (PET) | 20% | 30% | 50% | – | 100 |
| कंप्यूटर शिक्षक | 20% | 30% | 50% | – | 100 |
| सहायक शिक्षक | 40% | 60% | – | – | 100 |
| प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) | 40% | 60% | – | – | 100 |
| ग्रंथपाल (Librarian) | 20% | 30% | 50% | – | 100 |
कौन आवेदन नहीं कर सकता? (Who should NOT apply?)
SAGES Durg Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने से पहले यह अवश्य सुनिश्चित कर लें कि आप निम्नलिखित अयोग्यताओं के दायरे में तो नहीं आते हैं:
- जिन्होंने अपनी कक्षा 6वीं से लेकर उच्चतम योग्यता तक की शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से पूरी नहीं की है (हिंदी और संस्कृत व्याख्याता को छोड़कर)।
- जिन्होंने संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (PG) न्यूनतम द्वितीय श्रेणी (Second Division) के साथ पास नहीं किया है (व्याख्याता पद के लिए)।
- जिन्होंने शिक्षक पद के लिए पूर्व माध्यमिक स्तर और सहायक शिक्षक पद के लिए प्राथमिक स्तर का टीईटी (CG TET / CTET) पास नहीं किया है।
- ऐसे उम्मीदवार जो छत्तीसगढ़ के मूल निवासी नहीं हैं, क्योंकि इस भर्ती में छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- जो वर्तमान में किसी भी स्वामी आत्मानंद स्कूल (SAGES) में उसी पद पर संविदा के रूप में कार्यरत हैं। वे केवल उच्च पद के लिए आवेदन कर सकते हैं, समान स्तर के पद के लिए नहीं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan RPSC ने निकाली RAS के 607 पदों पर बम्पर भर्ती
SAGES Durg Bharti 2026: आवेदन करने से पहले इन सामान्य गलतियों से बचें!
- दस्तावेज सबमिशन: SAGES Durg Bharti 2026 ऑनलाइन फॉर्म जमा करते समय अपलोड किए गए दस्तावेज ही अंतिम रूप से मान्य होंगे। दस्तावेज सत्यापन (DV) के दिन अलग से जमा किए गए किसी भी नए सर्टिफिकेट पर विचार नहीं किया जाएगा।
- एक से अधिक आवेदन: यदि कोई उम्मीदवार एक ही पद के लिए एक से अधिक आवेदन जमा करता है, तो केवल उसका पहला आवेदन ही मान्य माना जाएगा और बाकी के आवेदन बिना किसी सूचना के निरस्त कर दिए जाएंगे।
- त्रुटिपूर्ण जानकारी: यदि आपके द्वारा भरे गए प्रतिशत और मूल मार्कशीट के अंकों में विसंगति पाई जाती है, तो बिना कोई कारण बताए आपका आवेदन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।
SAGES Durg Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
SAGES Durg विभिन्न पदों के SAGES Durg Recruitment 2026 ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cgssa.in/sagesdurg/sagesdurg या दुर्ग जिले की वेबसाइट durg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “SAGES Durg Contractual Recruitment 2026 Online Application Form” के लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और अपना मूल विवरण जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- अब अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी पद प्राथमिकता, स्कूल का चयन, शैक्षणिक योग्यता और अंकों का प्रतिशत (10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, TET, B.Ed. आदि) बिल्कुल सही-सही भरें।
- अपनी नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
- पूरे फॉर्म का एक बार प्रीव्यू (Preview) करके जांच लें कि सभी जानकारियां सही हैं या नहीं।
- अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें और सफलता पूर्वक जमा हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रख लें।
SAGES Durg Bharti 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज
SAGES Durg Recruitment 2026 के लिए दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के समय निम्नलिखित मूल प्रमाणपत्र और उनकी स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी सेट लाना अनिवार्य होगा:
- कक्षा 10वीं की अंकसूची (जन्मतिथि के प्रमाण के लिए)
- कक्षा 12वीं की अंकसूची (विशेषकर सहायक शिक्षक और लैब असिस्टेंट के लिए)
- स्नातक / स्नातकोत्तर परीक्षा के सभी वर्षों की अंकसूची
- व्यावसायिक योग्यता प्रमाण पत्र (D.Ed / B.Ed / D.El.Ed / B.P.Ed / B.Lib आदि)
- छत्तीसगढ़ राज्य का वैध मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC वर्ग के लिए)
- प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक स्तर का वैध टीईटी (TET) प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड आदि)
यह भी पढ़ें: RPSC APO Bharti 2026: राजस्थान में प्रोसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती
SAGES Durg Bharti 2026 शुल्क विवरण
आधिकारिक SAGES Durg Recruitment 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार इस SAGES Durg Recruitment 2026 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। सभी श्रेणियों (General, OBC, EWS, SC, ST, PwD, और महिला) के उम्मीदवार इसके लिए बिल्कुल निःशुल्क (Free of Cost) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एक्सपर्ट सलाह और महत्वपूर्ण निर्देश
- संविदा की प्रकृति: यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी और एक वर्ष के अनुबंध पर आधारित है। चयनित कर्मचारी भविष्य में नियमितीकरण या सरकारी सेवा में समान पदों पर नियमित नियुक्ति का कोई दावा नहीं कर सकेंगे।
- अनुबंध की समाप्ति: यदि आपका कार्य या व्यवहार संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो प्रबंधन समिति द्वारा 3 महीने का पूर्व नोटिस देकर या उसके बदले 3 महीने का वेतन देकर संविदा कभी भी समाप्त की जा सकती है।
- मेडिकल फिटनेस: चयन सूची में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को कार्यभार ग्रहण करने के 7 दिनों के भीतर शासकीय मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी स्वास्थ्य उपयुक्तता प्रमाण पत्र (Medical Fitness Certificate) जमा करना अनिवार्य होगा।
परीक्षा तैयारी के टिप्स (Preparation & Merit Selection Tips)
चूंकि इस Swami Atmanand School Durg Recruitment 2026 में कोई परीक्षा नहीं है, इसलिए आपकी चयन की संभावना इस बात पर निर्भर करती है कि आपने फॉर्म कितना सटीक भरा है:
- प्रतिशत की सही गणना: फॉर्म भरते समय अपने अंकों के प्रतिशत की गणना बिल्कुल सटीक करें, क्योंकि मेरिट सूची इसी डेटा के आधार पर ऑटो-जेनरेट होगी।
- स्कूल का चयन: आवेदन करते समय उन स्कूलों की रिक्तियों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें जहाँ आपके वर्ग (SC/ST/OBC/Gen) के लिए सीटें खाली हैं, ताकि आपके चयन के चांस बढ़ सकें।
- दस्तावेजों को तैयार रखें: अंतिम तिथि (08 जून 2026) से पहले अपने सभी छत्तीसगढ़ निवास और जाति प्रमाणपत्रों को डिजिटल और अपडेटेड फॉर्मेट में तैयार रखें।
यह भी पढ़ें: MPPHSCL Bharti 2026: मैनेजर, ऑफिस असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती
SAGES Durg Bharti 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ
SAGES Durg Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नीचे दी गई समय-सीमा का विशेष ध्यान रखना चाहिए: This article was last reviewed on 01/06/2026.
| कार्यक्रम / इवेंट | निर्धारित तिथि |
| विज्ञापन जारी होने की तिथि | 28-05-2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 28-05-2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 08-06-2026 (रात 12:00 बजे तक) |
| आयु गणना की निर्णायक तिथि | 01-01-2026 |
| दस्तावेज सत्यापन एवं मेरिट सूची तिथि | आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द अधिसूचित की जाएगी |
SAGES Durg Bharti 2026 ज़रूरी लिंक
| लिंक का प्रकार | डायरेक्ट लिंक (Direct Link) |
| आधिकारिक संविदा नोटिफिकेशन डाउनलोड करें (PDF) | यहाँ क्लिक करें (Click Here) |
| ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें (Apply Online) | यहाँ क्लिक करें (Click Here) |
| आधिकारिक वेबसाइट लिंक (Durg District) | यहाँ क्लिक करें |
| SAGES भर्ती पोर्टल लिंक | यहाँ क्लिक करें |
FAQ: Swami Atmanand School Durg Recruitment 2026
प्रश्न 1: SAGES Durg Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: इस SAGES Durg Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 जून 2026 (रात 12:00 बजे तक) निर्धारित की गई है।
प्रश्न 2: क्या इस स्वामी आत्मानंद स्कूल दुर्ग भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा होगी?
उत्तर: नहीं, इस SAGES Durg Recruitment 2026 के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से उनकी शैक्षणिक योग्यताओं (10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर) के अंकों के आधार पर बनाई गई मेरिट सूची से होगा।
प्रश्न 3: क्या छत्तीसगढ़ से बाहर के राज्यों के उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, इस SAGES Durg Teacher Vacancy 2026 में केवल छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी ही आवेदन करने के पात्र हैं। दस्तावेज सत्यापन के समय सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।
प्रश्न 4: क्या प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) पद के लिए B.Ed. या TET होना अनिवार्य है?
उत्तर: नहीं, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला (Lab Assistant) पद के लिए केवल जीव विज्ञान या गणित विषय समूह के साथ न्यूनतम 45% अंकों में 12वीं पास होना और पूरी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है। इसके लिए B.Ed. या TET आवश्यक नहीं है।
प्रश्न 5: क्या हिंदी और संस्कृत विषयों के व्याख्याता पद के लिए भी अंग्रेजी माध्यम होना जरूरी है?
उत्तर: नहीं, SAGES Durg Teaching and Non Teaching Recruitment 2026 Apply Online नोटिफिकेशन के अनुसार व्याख्याता हिंदी और व्याख्याता संस्कृत के पदों के लिए कक्षा 10वीं और उससे उच्च स्तर की शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य नहीं है।
प्रश्न 6: चयनित संविदा कर्मचारियों की प्रतीक्षा सूची (Waitlist) कितने समय तक वैध रहेगी?
उत्तर: अंतिम मेरिट परिणाम घोषित होने की तिथि से 1 वर्ष की अवधि के लिए या अगली भर्ती प्रक्रिया शुरू होने तक (जो भी पहले हो) प्रतीक्षा सूची वैध रहेगी।
निष्कर्ष
SAGES Durg Recruitment 2026 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल के अंतर्गत शिक्षण और गैर-शिक्षण करियर शुरू करने का एक बहुत ही शानदार और सुनहरा अवसर है। 227 पदों की यह बड़ी संख्या और बिना परीक्षा के सीधे मेरिट के आधार पर होने वाला चयन उन सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए बेहद फायदेमंद है जिनके शैक्षणिक रिकॉर्ड शानदार रहे हैं। यदि आप पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना ऑनलाइन फॉर्म समय पर भरें, ताकि तकनीकी समस्याओं या सर्वर डाउन की दिक्कतों से बचा जा सके।
एक जरूरी अपील: प्रिय युवा साथियों, हमारा यह हमेशा निरंतर प्रयास रहता है कि हम आप तक छत्तीसगढ़ और केंद्र सरकार की सभी सरकारी नौकरियों के सबसे तेज, सटीक और प्रामाणिक अपडेट्स सबसे पहले पहुंचाएं। यदि आपको हमारा यह आर्टिकल उपयोगी और मददगार लगा हो, तो इसे अपने उन सभी मित्रों, सहपाठियों और व्हाट्सएप ग्रुप्स में जरूर शेयर करें जो शिक्षक भर्ती या सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की ऐसी ही सभी छोटी-बड़ी वैकेंसी की सबसे विश्वसनीय जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारी वेबसाइट UpSarkariJob.com पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। आपका एक शेयर किसी योग्य छात्र को एक बेहतरीन रोजगार दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। धन्यवाद!
