SECR Railway Apprentice Bharti SECR Railway Apprentice Recruitment

SECR Railway Apprentice Bharti 2026: बिलासपुर रेलवे में 1191 पदों पर सीधी भर्ती

नमस्कार दोस्तों, आपका स्वागत है आपके अपने भरोसेमंद हिंदी ब्लॉग UpSarkariJob.com पर! अगर आप 10वीं और ITI पास हैं और भारतीय रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही शानदार खुशखबरी आ चुकी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), बिलासपुर डिवीजन द्वारा SECR Railway Apprentice Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत एक्ट अपरेंटिस के कुल 1191 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

WhatsApp चैनल में अभी जुड़े !!!
Telegram Group में अभी जुड़े !!!

SECR Railway Apprentice Bharti 2026

Table of Contents

बिलासपुर रेलवे में 1191 पदों पर बम्पर भर्ती, एक सुनहरा अवसर इस लेख में हम आपको SECR Railway Apprentice Bharti 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे योग्यता, आयु सीमा, ट्रेड-वाइज रिक्तियां, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का सही तरीका विस्तार से बताएंगे। यदि आप बिना परीक्षा सीधे रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। बिलासपुर रेलवे में 1191 पदों पर सीधी भर्ती, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन रेलवे भर्ती सेल (RRC) और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इस बार बिलासपुर डिवीजन के लिए कुल 1191 पदों पर विज्ञापन जारी किया है।

इस SECR Railway Apprentice Recruitment 2026 की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें आपका चयन बिना किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के, विशुद्ध रूप से आपकी मेरिट के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 11 जून 2026 तक अपना SECR Bilaspur Apprentice Online Form सबमिट कर सकते हैं। इस Railway Apprentice Vacancy 2026 के तहत ट्रेनिंग पूरी करने वाले उम्मीदवारों को भविष्य में आने वाली रेलवे की ग्रुप-डी (Level-1) भर्तियों में 20% कोटा और अन्य कई महत्वपूर्ण छूट का लाभ मिलता है। इसलिए तकनीकी क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए यह खुद को साबित करने का एक बेहतरीन मौका है।

SECR Railway Apprentice Bharti 2026 Overview

विभाग का नामदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), बिलासपुर डिवीजन
अधिसूचना संख्याP/विलासपुर/भर्ती/एक्ट अप्रेंटिस/2026-27/E-176508
पदों की संख्या1191 पद
पदों का नामएक्ट अपरेंटिस (Trade Apprentice)
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI
नौकरी का प्रकारकेंद्रीय सरकार
नौकरी करने का स्थानसंपूर्ण भारत
अनुभव का प्रकारफ्रेशर
रोज़गार का प्रकारकेंद्रीय सरकारी ट्रेनिंग (1 वर्ष)
राष्ट्रीयताभारतीय
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन (Apprenticeship Portal के द्वारा)
शुल्क भुगतान माध्यमनहीं
कैटेगरी वाइज जॉबसभी जॉब्स
आधिकारिक साइटapprenticeshipindia.gov.in

नोट: कृपया अधिक सटीक जानकारी के लिए इस दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एक्ट अपरेंटिस नौकरी के लिए प्रकाशित आधिकारिक SECR Apprentice Online Form 2026 अधिसूचना अवश्य देखें।

यह भी पढ़ें: Konkan Railway Mechanical Bharti 2026: कोंकण रेलवे वॉक-इन इंटरव्यू

रिक्तियां और पात्रता मानदंड (Trade Wise Vacancies)

इस SECR Act Apprentice Recruitment 2026 के तहत अलग-अलग ट्रेड के लिए पदों को विभाजित किया गया है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में अपने ट्रेड के अनुसार सीटों की संख्या देख सकते हैं:

क्र.सं.ट्रेड का नाम (Trade Name)कुल पदEx-SM कोटाPWD कोटा
1Carpenter (कारपेंटर)3842
2COPA (कोपा)3503514
3Draftsman Civil (ड्राफ्ट्समैन)1210
4Electrician (इलेक्ट्रीशियन)206218
5Electrician (Mech)400
6Fitter (फिटर)223229
7Machinist (मशीनिस्ट)400
8Painter (पेंटर)4142
9Plumber (प्लंबर)3031
10Mech (RAC)4042
11SMW400
12Steno (English)3641
13Steno (Hindi)2521
14Diesel Mechanic810
15Turner (टर्नर)400
16Welder (वेल्डर)2020
17Wireman (वायरमैन)125125
18Chemical Lab Asstt.400
19Track Machine/BSP1700
कुलसभी ट्रेड्स मिलाकर119111545

रेलवे SECR अपरेंटिस शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं (Matriculation) या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
  • तकनीकी योग्यता: उम्मीदवार के पास NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: RRB ALP Bharti 2026: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर निकली भर्ती

रेलवे SECR अपरेंटिस आयु सीमा (Age Limit)

SECR Railway Apprentice Bharti 2026 के लिए आवेदकों की आयु सीमा की गणना 11 जून 2026 के आधार पर की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष

रेलवे SECR अपरेंटिस कैटेगरी के अनुसार जन्मतिथि (DoB Range):

श्रेणी (Category)जन्मतिथि सीमा (दोनों तिथियां शामिल)
सामान्य (UR)11-06-2002 से 11-06-2011
अनुसूचित जाति (SC)11-06-1997 से 11-06-2011
अनुसूचित जनजाति (ST)11-06-1997 से 11-06-2011
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)11-06-1999 से 11-06-2011
दिव्यांग (PWD) / भूतपूर्व सैनिक11-06-1992 से 11-06-2011

ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष तथा PWD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

रेलवे अपरेंटिस सैलरी / स्टाइपेंड (Stipend)

अपरेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को नियमित सैलरी नहीं बल्कि ‘स्टाइपेंड’ (Stipend) दिया जाता है। Railway Bilaspur Apprentice 2026 के नियमानुसार चयनित छात्रों को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के मानदंडों और अपरेंटिसशिप अधिनियम 1961 के तहत प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। आमतौर पर यह ₹7,000 से ₹8,000 के बीच होता है।

यह भी पढ़ें: RRC SECR Trade Apprentice Bharti 2026: रेलवे में 1644 पदों पर बिना परीक्षा भर्ती

रेलवे SECR अपरेंटिस चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस SECR Railway Apprentice Recruitment 2026 में कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट सूची (Merit List) के आधार पर किया जाएगा:

चरणविवरण
मेरिट लिस्ट का आधार10वीं के प्रतिशत और ITI के प्रतिशत का औसत (दोनों को 50-50% वेटेज दिया जाएगा)।
दस्तावेज सत्यापन (DV)मेरिट में आने वाले छात्रों को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की जांच के लिए बिलासपुर बुलाया जाएगा।
मेडिकल टेस्टचयनित उम्मीदवारों को सरकारी राजपत्रित डॉक्टर (Assistant Surgeon रैंक) द्वारा हस्ताक्षरित मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट देना होगा।

रेलवे SECR अपरेंटिस परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

चूंकि यह SECR Railway Apprentice Recruitment 2026 पूरी तरह मेरिट आधारित है, इसलिए इसके लिए कोई आधिकारिक लिखित परीक्षा पैटर्न या सिलेबस जारी नहीं किया गया है।

विषयप्रश्नों की संख्याअंकसमय अवधि
लिखित परीक्षालागू नहीं (No Exam)कोई अंक नहींकोई समय सीमा नहीं
मुख्य फोकस क्षेत्रविवरण
10वीं कक्षा का बेसिकमेरिट बनाने के लिए आपके मैट्रिक के मार्क्स सबसे महत्वपूर्ण हैं (न्यूनतम 50% आवश्यक)।
ITI ट्रेड थ्योरीआपके संबंधित ITI ट्रेड का प्रैक्टिकल और थ्योरी ज्ञान मजबूत होना चाहिए, क्योंकि प्रैक्टिकल ट्रेनिंग इसी पर आधारित होगी।

SECR Railway Apprentice Bharti 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

SECR Bilaspur Apprentice Online Form भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

  1. सबसे पहले अपरेंटिसशिप इंडिया के आधिकारिक पोर्टल https://apprenticeshipindia.gov.in पर जाएँ।
  2. यदि आप नए यूजर हैं, तो ‘Register’ पर क्लिक करके अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करें और कैंडिडेट प्रोफाइल बनाएं।
  3. अपनी प्रोफाइल को 100% पूरा करें, जिसमें 10वीं और ITI के मार्क्स बिल्कुल सही-सही भरें।
  4. इसके बाद ‘Apprenticeship Opportunities’ टैब पर जाएँ।
  5. सर्च बॉक्स में Establishment Name में “Divisional Railway Manager Office Bilaspur” सर्च करें।
  6. अपने संबंधित ट्रेड के सामने दिए गए ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए भरे गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें: RLDA Site Engineer Bharti 2026: रेल भूमि विकास प्राधिकरण में भर्ती

SECR Apprentice Online Form 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

दस्तावेज सत्यापन (DV) के समय आपके पास निम्नलिखित ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी होनी चाहिए:

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट (जन्मतिथि प्रमाण के लिए)
  • ITI की मार्कशीट और नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC)
  • हाल ही का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और हस्ताक्षर
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए)
  • आधार कार्ड और पैन कार्ड (ध्यान रहे, इनमें आपका और आपके पिता का नाम 10वीं की मार्कशीट से हूबहू मिलना चाहिए)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

SECR Railway Apprentice Vacancy 2026 आवेदन शुल्क विवरण

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का विवरण नीचे दिया गया है:

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
सामान्य (General) / OBC / EWS₹0/- (निःशुल्क)
SC / ST / PWD / महिला उम्मीदवार₹0/- (निःशुल्क)

नोट: इस आधिकारिक SECR Railway Apprentice Recruitment 2026 भर्ती के लिए पोर्टल पर कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

एक्सपर्ट सलाह और महत्वपूर्ण निर्देश

  • कोई अन्य योग्यता न भरें: फॉर्म भरते समय क्वालिफिकेशन सेक्शन में केवल 10वीं और ITI के मार्क्स ही दर्ज करें। यदि आप ग्रेजुएशन या कोई अन्य उच्च योग्यता भरते हैं, तो आपका फॉर्म सीधे रिजेक्ट कर दिया गया जाएगा।
  • नाम का मिलान: आपके आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं की मार्कशीट और ITI सर्टिफिकेट में आपका नाम और आपके पिता का नाम बिल्कुल एक समान होना चाहिए। स्पेलिंग की गलती होने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कैंडिडेट को बाहर कर दिया जाता है।
  • EWS/Ex-Servicemen के लिए विशेष नियम: यदि ऑनलाइन पोर्टल पर अप्लाई करते समय EWS या एक्स-सर्विसमैन का ऑप्शन न दिखे, तो आप अपनी मूल श्रेणी (UR/OBC आदि) से फॉर्म भर दें और अपना EWS/Ex-SM सर्टिफिकेट भौतिक रूप से बिलासपुर कार्यालय में जमा कराएं।

यह भी पढ़ें: Gujarat Metro Rail Bharti 2026: गुजरात मेट्रो में 383 पदों पर भर्ती

Preparation Tips (ट्रेनिंग की तैयारी कैसे करें)

  • हालांकि इसके लिए कोई परीक्षा नहीं है, लेकिन चयन के बाद रेलवे वर्कशॉप में काम करने के लिए आपको अपने ITI ट्रेड के प्रैक्टिकल टूल्स और सेफ्टी नियमों की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
  • अपने सभी दस्तावेजों को अभी से एक फाइल में क्रमवार तैयार कर लें ताकि मेरिट लिस्ट आते ही आप बिना किसी देरी के दस्तावेज सत्यापन के लिए जा सकें।

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत ही शानदार अवसर आ चुका है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। यदि आप भी रेलवे SECR अपरेंटिस भर्ती 2026 के तहत बिलासपुर डिवीजन में ट्रेनिंग करना चाहते हैं, तो SECR Railway Apprentice Recruitment 2026 आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। इस साल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भर्ती 2026 के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों के लिए भारी मात्रा में पदों को भरा जाना है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो साउथ पूर्वी सेंट्रल रेल्वे मे अपरेंटिस भर्ती 2026 में शामिल होना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि से पहले अपना SECR Railway Apprentice Online Form 2026 जमा कर सकते हैं। इस SECR Railway Apprentice Vacancy 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड की पूरी डिटेल SECR Railway Apprentice Notification 2026 में विस्तार से दी गई है। जो उम्मीदवार Railway Bilaspur Apprentice 2026 के अंतर्गत आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, वे बिना देरी किए SECR Bilaspur Apprentice Online Form के जरिए अपनी दावेदारी पक्की कर सकते हैं। विभाग द्वारा SECR Railway Apprentice Application Forms 2026 को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस SECR Railway Apprentice Jobs 2026 का हिस्सा बनकर आप न केवल रेलवे में काम करने का अनुभव प्राप्त करेंगे, बल्कि भविष्य की रेलवे भर्तियों में मिलने वाली छूट का लाभ भी उठा पाएंगे। सभी लेटेस्ट SECR Railway Apprentice Job Vacancy 2026 और SECR Railway Apprentice Jobs Notification 2026 के पल-पल के लाइव अपडेट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहें।

SECR Act Apprentice Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ

This article was last reviewed on 27/05/2026

इवेंट (Event)तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि18-05-2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि11-06-2026 (रात 23:59 बजे तक)
आयु गणना की निर्णायक तिथि11-06-2026
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथिजल्द घोषित होगी

SECR Railway Apprentice Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक

लिंक का विवरणक्लिक हियर
ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online)यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करेंयहाँ क्लिक करें
ऑफिशियल वेबसाइट (SECR Railways)यहाँ क्लिक करें

FAQ: SECR Railway Apprentice Recruitment 2026

प्रश्न 1: SECR Railway Apprentice Bharti 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: इस SECR Apprentice Online Form 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जून 2026 (रात 23:59 बजे तक) है।

प्रश्न 2: क्या बिलासपुर रेलवे अपरेंटिस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा होगी?

उत्तर: नहीं, इस SECR Railway Apprentice Vacancy 2026 में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह से 10वीं और ITI के अंकों के आधार पर बनाई गई मेरिट लिस्ट से होगा।

प्रश्न 3: क्या 10वीं में 50% से कम अंक होने पर मैं आवेदन कर सकता हूँ?

उत्तर: आधिकारिक SECR Railway Apprentice Bharti 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के 10वीं (मैट्रिक) में न्यूनतम 50% एग्रीगेट अंक होना अनिवार्य है।

प्रश्न 4: क्या रेलवे अपरेंटिसशिप पूरी होने के बाद पक्की सरकारी नौकरी मिलती है?

उत्तर: अपरेंटिसशिप एक साल की ट्रेनिंग है। इसके बाद रेलवे सीधे पक्की नौकरी नहीं देता, लेकिन भविष्य में आने वाली रेलवे ग्रुप-डी (Level-1) की परमानेंट नौकरियों में 20% का भारी आरक्षण और फिजिकल टेस्ट (PET) में छूट मिलती है।

प्रश्न 5: नाम में स्पेलिंग की गड़बड़ी होने पर क्या फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा?

उत्तर: हाँ, यदि आपके 10वीं, ITI सर्टिफिकेट, आधार कार्ड या पैन कार्ड में आपके या आपके पिता के नाम की स्पेलिंग मैच नहीं होती है, तो डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

प्रश्न 6: किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए रेलवे का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर: आप किसी भी संशय की स्थिति में कामकाजी दिनों (सोमवार से शुक्रवार) में सुबह 10:00 बजे से शाम 18:00 बजे के बीच मोबाइल नंबर 9752876639 पर संपर्क कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

SECR Railway Apprentice Bharti 2026 उन सभी युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, जो तकनीकी क्षेत्र में प्रशिक्षण लेकर भारतीय रेलवे से जुड़ना चाहते हैं। बिना किसी परीक्षा के सीधे चयन होने के कारण प्रतियोगिता केवल आपके मार्क्स पर निर्भर करेगी। यदि आप सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना आज ही अपना आवेदन ऑनलाइन सबमिट करें।

एक जरूरी अपील: प्रिय पाठकों, हमारा उद्देश्य आप तक सबसे सटीक और सही समय पर सरकारी नौकरियों की जानकारी पहुंचाना है। आपसे एक छोटी सी विनम्र विनती है कि इस आर्टिकल को अपने सभी दोस्तों, भाई-बहनों और ITI के ग्रुप्स में WhatsApp और Telegram के माध्यम से जितना ज्यादा हो, शेयर करें। आपके एक शेयर से किसी जरूरतमंद को सही समय पर बेहतरीन रोजगार का अवसर मिल सकता है। नई सरकारी नौकरियों के डेली अपडेट्स के लिए UpSarkariJob.com पर रोज विजिट करना न भूलें। धन्यवाद!

Tags: SECR Railway Apprentice Recruitment 2026 SECR Railway Apprentice Bharti 2026 SECR Railway Apprentice Vacancy 2026 SECR Railway Apprentice Jobs 2026 SECR Railway Apprentice Notification 2026 SECR Railway Apprentice Application Forms 2026 SECR Railway Apprentice Job Vacancy 2026 SECR Railway Apprentice Online Form 2026 SECR Railway Apprentice Jobs Notification 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 रेलवे SECR अपरेंटिस भर्ती 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भर्ती 2026 साउथ पूर्वी सेंट्रल रेल्वे मे अपरेंटिस भर्ती 2026

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

11
Scroll to Top